कोविड-19 : भारत में 1 घंटे में 675 की मौत, संक्रमण के कुल मामले 13.8 लाख के पार

Coronavirus IANS 9871234

फाइल इमेज/आईएएनएस

The Hindi Post

नई दिल्ली| दुनिया में कोविड-19 से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची पर तीसरे स्थान पर काबिज भारत में रविवार को पिछले 24 घंटों में करीब 49,000 (48,661) मामलें दर्ज किए गए। इस संख्या के बाद देश में संक्रमण के कुल 13.8 लाख से अधिक मामले आ चुके हैं, जबकि इससे मात्र एक घंटे में 675 मौतें दर्ज की गई हैं। इसके साथ ही देश में हुई कुल मौतों की संख्या 32,063 हो गई। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध नए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कुल मामलों की संख्या 13,85,522 तक पहुंच गई है, जिनमें से 32,063 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 8,85,577 लोग इससे उबर चुके हैं।

देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,67,882 हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 9,251 नए मामले दर्ज किए गए, वहीं राज्य सर्वाधिक प्रभावित की स्थिति में बना हुआ है। यहां अब तक 3,66,368 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 13,389 लोगों की मौत हो चुकी है।

महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु (2,06,737), दिल्ली (1,29,531), कर्नाटक (90,942) और आंध्र प्रदेश (88,671) सबसे अधिक प्रभावित राज्य हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में एक दिन में1,142 मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां संक्रमण की कुल संख्या 1.29 लाख हो चुकी है। यहां 12,657 सक्रिय मामले हैं, वहीं 3,806 लोग मारे गए हैं और 1,13,068 लोग इससे उबर चुके हैं।

राज्य और केंद्र शासित प्रदेश, जहां 1,000 से कम मामले दर्ज किए गए हैं, वे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (290), दादरा और नागर हवेली (860), चंडीगढ़ (852), मिजोरम (361), मेघालय (646) और सिक्किम (499) हैं।

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!