पाकिस्तान में ईरान के मिसाइल अटैक पर भारत ने दी प्रतिक्रिया

The Hindi Post
The Hindi Post

पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों पर ईरान ने मंगलवार को एयरस्ट्राइक की थी. इस पर अब भारत का भी बयान आ गया है. भारत के विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हम मानते हैं कि इस एक्शन का फैसला आत्मरक्षा में लिया गया था.

विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में बताया कि ईरान की पाकिस्तान पर एयरस्ट्राइक के बाद इस पर भारत की प्रतिक्रिया मीडिया द्वारा मांगी जा रही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “ये मामला ईरान और पाकिस्तान के बीच का है. जहां तक भारत की बात है. आतंकवाद के खिलाफ हमारी नीति जीरो टॉलरेंस वाली है. हम उन एक्शन को समझते हैं जिन्हें देश आत्मरक्षा में लेता है.”

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!