सुधीर चौधरी, चित्रा त्रिपाठी सहित इन 14 टीवी पत्रकारों के कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेगा INDIA गठबंधन

Anchors (1)
The Hindi Post

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने 14 टीवी पत्रकारों का बायकॉट करने का फैसला किया है. इन एंकरों के शो में ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल दल अपने प्रवक्ता नहीं भेजेंगे.

कांग्रेस नेता और मीडिया एंड पब्लिसिटी डिपार्टमेंट के चेयरमैन पवन खेड़ा ने उन न्यूज एंकर्स की लिस्ट जारी की है जिनके शो में प्रवक्ताओं को नहीं भेजा जाएगा.

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट किया, ”INDIA मीडिया समिति द्वारा आज दोपहर आयोजित एक वर्चुअल बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिया गया है. इंडिया दल 14 न्यूज एंकर्स के शो और इवेंट में अपने प्रतिनिधि नहीं भेजेगा.”

लिस्ट में अदिति त्यागी, अमन चोपड़ा, अमीष देवगन, आनंद नरसिम्हन, अर्णब गोस्वामी, अशोक श्रीवास्तव, चित्रा त्रिपाठी, गौरव सावंत, नविका कुमार, प्राची पराशर, रुबिका लियाकत, शिव अरूर, सुधीर चौधरी और सुशांत सिन्हा के नाम शामिल हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!