आयरलैंड में भारतीय मूल की बच्ची को भी नहीं छोड़ा, 6 साल की मासूम को मारे मुक्के; प्राइवेट पार्ट पर भी किया हमला

Police Canada Depositphotos_762633258_XL (1) (2)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo)

The Hindi Post

आयरलैंड में नस्लवादी हमलों का ताजा शिकार एक छह साल की भारतीय मूल की बच्ची बनी है. केरल के कोट्टायम से ताल्लुक रखने वाली निया नवीन, दक्षिण-पूर्वी आयरलैंड के वाटरफोर्ड शहर में अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी 12 से 14 साल के बच्चों के एक गिरोह ने उस पर हमला कर दिया. उन्होंने उसे ‘गंदी’ कहते हुआ कहा कि “भारत वापस चले जाओ” को कहा. बच्ची की मां 8 साल से आयरलैंड में रह रही है और पेश से एक नर्स हैं.

बच्ची की मां, अनुपा अच्युतन ने आयरिश मिरर को बताया कि गिरोह ने उनकी बेटी के चेहरे पर घूंसे मारे, उसके प्राइवेट पार्ट पर साइकिल से वार किया, उसकी गर्दन पर घूंसे मारे और उसके बाल भी खींचे. अनुपा अच्युतन का परिवार जनवरी में इस घर में रहने आया था और सोमवार की घटना तक सब कुछ ठीक चल रहा था.

अनुपा अच्युतन के मुताबिक, यह घटना तब हुई जब बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी और वो अपने 10 महीने के बेटे को दूध पिलाने घर के लिए घर अंदर थीं. कुछ ही मिनटों बाद बच्ची रोती हुई घर लौटी वह इतनी डरी हुई थी कि बता तक नहीं पाई कि उसके साथ क्या हुआ. हालांकि, बच्ची के दोस्तों ने बताया कि कुछ लड़कों ने उसे चेहरे पर मुक्के मारे और उसके प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया.

बच्ची की मां ने बताया कि यह हमला बिना किसी उकसावे के किया गया था और अब उनका परिवार डरा हुआ है. उन्होंने कहा कि वो सोच भी नहीं सकती थीं कि उनकी बेटी वहां असुरक्षित होगी. उनका कहना है कि वो आयरलैंड को अपना घर मानती थीं लेकिन आज खुद को असहाय महसूस कर रही हैं. लड़की की मां ने बताया कि जिस तरह हमला करने वाले लड़के उन्हें देखकर हंस रहे थे, वो सबसे डरावना था.

अच्युतन ने कहा कि उन्हें भारतीय होने पर गर्व है, लेकिन वह आयरिश नागरिक होने पर भी खुश हैं. “यह मेरा दूसरा देश है. मैं आयरिश नागरिक होने पर बहुत खुश हूं, लेकिन अब मुझे लगता है कि मैं यहां की नहीं हूं.” घटना के उन्होंने पुलिस को रिपोर्ट दी है, लेकिन कहा कि वो चाहती हैं कि इन बच्चों को सजा देने की बजाय उनकी काउंसलिंग की जाए. उन्हें समझाया जाए कि इस तरह का बर्ताव करना किसी के साथ भी गलत है.

यह घटना ऐसे समय पर घटी है जब आयरलैंड में भारतीय समुदाय पर हमले बढ़ते जा रहे हैं. हाल ही में डबलिन में एक भारतीय व्यक्ति को बेरहमी से पीटा गया था, वहीं एक टैक्सी ड्राइवर पर दो लोगों पर बोतल से हमला किया था. इन सभी घटनाओं में लोगों से कहा गया कि वे अपने देश वापस जाएं. आयरलैंड में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों से सतर्क रहने को कहा है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!