तुर्की: रात को आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, 15 से ज्यादा इमारतें गिरी, जान बचा के भागे लोग
रात को आया 6.1 तीव्रता का भूकंप, 15 से ज्यादा इमारतें गिरी, जान बचा के भागे लोग
इस्तांबुल | तुर्की के उत्तर-पश्चिमी प्रांत बालिकेसिर में 6.1 तीव्रता का भूकंप आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई.
आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण (एएफएडी) के अनुसार, यह भूकंप रविवार शाम 7 बजकर 53 मिनट पर सिंदिरगी जिले में आया.
गृह मंत्री अली येरलिकाया ने बताया कि 81 साल के एक बुजुर्ग को पहले तो बचा लिया गया और फिर उनकी मौत हो गई. कई लोग घायल हुए है और 15 से ज्यादा इमारतें गिर गईं है.
एनटीवी (चैनल) पर चली एक फुटेज में देखा जा सकता है कि एक इमारत मलबे में तब्दील हो गई है और इसके नीचे फंसे लोगों को निकालने की कोशिश हो रही है.
सिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार, मंत्री येरलिकाया ने X पर बताया कि भूकंप का यह झटका इस्तांबुल और आसपास के इलाकों में भी महसूस हुआ. इसके बाद एएफएडी और सभी संबंधित एजेंसियों ने तुरंत मौके पर जाकर जांच शुरू की.
6.1 earthquake rattles Turkey.. buildings collapse in Balikesir
Earthquake struck Sindirgi in Balikesir province, followed by a 4.6 aftershock. Tremors felt in Istanbul, Izmir and several other cities
Multiple buildings have caved in, residents scrambling to pull… pic.twitter.com/r95U8sED4c
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) August 10, 2025
उन्होंने कहा, “फिलहाल, किसी भी प्रतिकूल स्थिति की कोई रिपोर्ट नहीं है और हम घटनाक्रम पर कड़ी नजर रख रहे हैं.”
तुर्की मीडिया द्वारा प्रसारित तस्वीरों के अनुसार, भूकंप के बाद बालिकेसिर प्रांत में कई इमारतें ढह गईं.
इससे पहले, 3 अगस्त को रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था. यह भूकंप स्थानीय समयानुसार शाम 5 बजकर 37 मिनट पर आया था. भूकंप का केंद्र क्षेत्रीय राजधानी पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की से 277 किलोमीटर दूर 26 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था.
जर्मन भूविज्ञान अनुसंधान केंद्र (जीएफजेड) के अनुसार, इससे पहले रूस के कुरील द्वीप समूह पर 7 की तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया था.
IANS
