बंदूक के साथ स्कूल में घुसा हमलावर, की अंधाधुंध फायरिंग, 10 की मौत, शूटर ने खुद की भी ली जान
यूरोपीय देश ऑस्ट्रिया के ग्राज शहर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां के एक स्कूल में गोलीबारी की घटना घटी है. इसमें कम से कम दस लोगों की मौत हो गई है. स्कूल को खाली करा दिया गया है और बच्चों को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है.
ऐसा माना जा रहा है गोलीबारी करने वाला शख्स एक छात्र है. स्थानीय मीडिया के अनुसार, हमलावर ने खुद की भी जान ले ली है. उसने कथित तौर पर स्कूल के टॉयलेट में खुद को गोली मार ली है.
पुलिस ने कहा कि उनको इस घटना की जानकारी स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे मिली. पुलिस ने यह भी कहा कि स्कूल परिसर के अंदर गोलिया चली थीं और इसकी आवाज सुनी गई थी.
There was just a mass sh*oting at a school in Austria.
28 people injured and at least 9 k*lled in the attack.
Europe isn’t safe anymore.pic.twitter.com/vZ1ewaMFwH
— PeterSweden (@PeterSweden7) June 10, 2025
इस स्थिति से निपटने के लिए स्पेशल फोर्सेस और इमरजेंसी यूनिट्स को मौके पर भेजा गया. स्थानीय मीडिया के अनुसार, मरने वालों में छात्र और शिक्षक दोनों शामिल हैं हालांकि इसका आधिकारिक आंकड़ा अभी उपलब्ध नहीं है कि कितने लोगों की मौत हुई है.
ग्राज शहर के मेयर के अनुसार, मृतकों में शूटर भी शामिल है. ऑस्ट्रियन पुलिस ने स्थानीय निवासियों से घटनास्थल से दूर रहने को कहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
