शर्मनाक ! ऑपरेशन के बाद ICU में भर्ती महिला से रेप, पहले नशे का दिया इंजेक्शन फिर बेड के चारो तरफ…
सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)
राजस्थान के अलवर जिले में ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती 32 वर्षीय महिला के साथ नर्सिंग स्टाफ ने 4 जून की रात के समय दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नशे का इंजेक्शन लगाया व उसके बेड के चारों तरफ पर्दे लगाकर घटना को अंजाम दिया. सुबह के समय पीड़िता के पति ने जब घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज के स्टाफ प्रशासन को दी तो प्रशासन पूरा मामले को दबाने में जुट गया.
पीड़िता ने मामले की सूचना एडीएम सिटी को दी. एडीएम सिटी ने तुरंत मामले एमआइए थाना पुलिस को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करते हुए पीड़िता का मेडिकल करवाया व 164 के बयान दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.
एमआईए थाने के एएसआई महावीर सिंह ने बताया कि पीड़िता के वीडियो बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने साफ तौर पर बताया कि अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है. पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने पहले उसको नशे का इंजेक्शन लगाया, जिससे वो बेसुध हो गई और उसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अब इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है. साथ ही आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया भी चल रही है.
वहीं, मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ असीम दास ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मामले की जांच के लिए एक टीम बनाई है. वो टीम शनिवार तक अपनी रिपोर्ट देगी. इस मामले में जो दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
