“मुझे डिबेट के लिए बुलाया गया था, बाहर से आए कुछ भगवाधारी लोगों ने मेरे साथ हाथापाई की, एक व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से…..”, बोले IIT बाबा अभय सिंह, VIDEO

IIT Baba 3 (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

आईआईटी बाबा उर्फ अभय सिंह से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई हैं. बाबा का दावा हैं कि कुछ लोगों ने उनके साथ बदसलूकी की. दरअसल, आईआईटी बाबा का एक वीडियो सामने आया हैं जिसमें वह आरोप लगा रहे हैं कि उनके साथ बदसलूकी हुई हैं.

वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें नोएडा के एक निजी चैनल की लाइव डिबेट में बुलाया गया था जहां उनके साथ बदसलूकी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर डंडे से हमला किया गया. इसका वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

आईआईटी बाबा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लाइव सेशन कर के अपने साथ हुई मारपीट के बारे में बताया हैं. उन्होंने कहा, “मुझे डिबेट के लिए बुलाया गया था. इस दौरान बाहर से आए कुछ भगवाधारी लोगों ने न्यूज रूम में आकर मेरे साथ हाथापाई की. इसी दौरान एक व्यक्ति ने मुझ पर डंडे से भी प्रहार किया. इसके बाद मुझे जबरन एक कमरे में बंद कर दिया गया.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना के बाद आईआईटी बाबा सेक्टर 126 स्थित पुलिस चौकी के बाहर धरने पर बैठ गए थे. हालांकि पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर जल्दी ही वहां से रवाना कर दिया था.

सेक्टर 126 थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने कहा, “वह (अभय सिंह) आश्वस्त हो गए हैं और उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं करवाई हैं.”

आईआईटी बाबा का जो वीडियो वायरल हुआ हैं उसमें देखा जा सकता है कि न्यूज रूम में डिबेट चल रही होती हैं. तभी आईआईटी बाबा वहां से अचानक उठकर जाने लगते हैं. इस दौरान उन्हें वहां मौजूद अन्य बाबा-साधु रोकने की कोशिश करते हैं. तभी अचानक धक्कामुक्की और गहमागहमी शुरू हो जाती है.

 

Hindi Post Web Desk


The Hindi Post
error: Content is protected !!