डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच वाइट हाउस में हुई तीखी बहस, VIDEO
Photo Credit: IANS
वाशिंगटन | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने एक बयान में कहा हैं कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की शांति नहीं चाहते हैं. उन्होंने (ट्रंप) दावा किया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं.
व्हाइट हाउस से बाहर निकलते समय ट्रंप ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए जेलेंस्की के बारे में कहा, “उन्हें (जेलेंस्की) वहां खड़े होकर पुतिन के बारे में नकारात्मक बातें कहने की जरूरत नहीं है. यूक्रेनी राष्ट्रपति को यह घोषित करने की जरूरत है कि वह शांति चाहते हैं. रूसी राष्ट्रपति लड़ाई को समाप्त करना चाहते हैं.”
ट्रंप का यह बयान यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ उनकी पिछली बैठक के बाद आया हैं जिसमें दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस हुई थी.
ट्रंप से जब यह सवाल पूछा गया कि क्या वह यूक्रेन को सैन्य सहायता बंद करने पर विचार कर रहे हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, “इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या सोच रहा हूं. मैं बस आपको बता रहा हूं. आपने वही देखा जो मैंने आज देखा. वह ऐसा व्यक्ति नहीं था जो शांति स्थापित करना चाहता था और मुझे केवल तभी दिलचस्पी है जब वह रक्तपात को खत्म करना चाहता है.”
Watching Trump and Vance gang up and bully Zelensky, I have never been so disgusted and ashamed to be an American in my life. 😡😡😡👇 pic.twitter.com/EjwPkTPAfW
— Bill Madden (@maddenifico) February 28, 2025
ट्रंप ने यह भी कहा, “उन्हें तत्काल युद्ध विराम करना चाहिए. युद्ध विराम तुरंत हो सकता है. यदि आप युद्ध को समाप्त करना चाहते हैं तो आपको एक समझौते पर हस्ताक्षर करना होगा. मैं चाहता हूं कि यह (युद्ध) तुरंत समाप्त हो. लेकिन वह (जेलेंस्की) ऐसा नहीं करना चाहते. जेलेंस्की ऐसे ही लड़ते रहे तो अमेरिका के बिना उनके लिए जीत हासिल करना संभव नहीं होगा.”
शुक्रवार को ट्रंप के साथ जेलेंस्की की बैठक बहुत अच्छे से समाप्त नहीं हुई थी. दोनों नेताओं में रूस के साथ युद्ध और युद्ध विराम को लेकर तीखी बहस हो गई थी.
जेलेंस्की ने इस बैठक के बाद फॉक्स न्यूज पर कहा, “उनका और ट्रंप का सार्वजनिक टकराव दोनों पक्षों के लिए अच्छा नहीं था.” उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि ट्रंप को यह समझना चाहिए कि यूक्रेन रूस के प्रति अचानक अपना रुख नहीं बदल सकता.
जेलेंस्की ने कहा, “यह हमारे लोगों के लिए बहुत संवेदनशील मामला है. वे (यूक्रेन के निवासी) बस यह सुनना चाहते हैं कि अमेरिका हमारे साथ हैं और आगे भी हमारे साथ ही रहेगा और रूस के साथ नहीं.”
Wow. What a disgusting human being Donald Trump is. pic.twitter.com/F4Cvq1YNgo
— Jonathan Pie (@JonathanPieNews) February 28, 2025
जेलेंस्की ने ओवल ऑफिस की बैठक (डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमिर जेलेंस्की के बीच बैठक) को एक ऐसे मौके के रूप में देखा जिसमें वह अमेरिका को रूस के साथ गठबंधन न करने के लिए अपने पक्ष में कर सकते थे. हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और उप-राष्ट्रपति वेंस ने जेलेंस्की की जमकर आलोचना की थी. उन्होंने (ट्रंप और वेंस) कहा, “जेलेंस्की ने ‘असम्मान’ दिखाया.”
बैठक के पहले आधे घंटे के दौरान, ट्रंप और जेलेंस्की ने सौहार्दपूर्ण ढंग से बात की, यहां तक कि एक-दूसरे के लिए प्रशंसा भी व्यक्त की. हालांकि, जैसे ही जेलेंस्की ने पुतिन के वादों पर भरोसा करने के बारे में चिंता जाहिर की, बातचीत का लहजा बदल गया. जेलेंस्की डिफेंसिव नजर आए जबकि ट्रंप और वेंस ने उन पर स्वार्थी होने का आरोप लगाया और भविष्य में अमेरिकी समर्थन के बारे में चेतावनी जारी की.
स्थिति तब बिगड़ गई जब जेलेंस्की ने पुतिन के युद्ध खत्म करने के वादों पर भरोसा करने को लेकर चिंता जताई. बातचीत का माहौल जल्दी ही बदल गया और जेलेंस्की बचाव की मुद्रा में आ गए क्योंकि ट्रंप और वैंस ने उन पर कृतघ्न (किए हुए उपकार को न मानने वाला) होने का आरोप लगाया.
ट्रंप ने जेलेंस्की से कहा, “इस तरह से सहयोग करना बहुत कठिन काम होने वाला है.”
दोनों नेता यूक्रेन को पहले मिल चुकी अंतरराष्ट्रीय मदद के बारे में बात कर रहे थे. फिर वैंस ने बीच में कहा, “बस धन्यवाद कह दो (जेलेंस्की से कहा).”
जेलेंस्की ने जवाब दिया और जोर देकर कहा कि उन्होंने अमेरिकी लोगों और राष्ट्रपति के प्रति “कई बार” अपना आभार व्यक्त किया है.
व्हाइट हाउस से निकलने के बाद, जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर लिखा, “धन्यवाद अमेरिका, आपके समर्थन के लिए धन्यवाद, इस यात्रा के लिए धन्यवाद. अमेरिकी राष्ट्रपति, कांग्रेस और अमेरिकी लोगों को धन्यवाद. यूक्रेन को न्यायपूर्ण और स्थायी शांति की आवश्यकता हैं और हम उसी के लिए काम कर रहे हैं.”
IANS
