“अगर आप अवैध रूप से सीमा पार करोगे तो आपको इसका ….. “: बोला अमेरिका …, देखिये कैसे भारतीयों के पैरों में जंजीरे डाल के उन्हें भेजा भारत वापस

illegal immigrants reach punjab from US (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

अमेरिका ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट (वापस भेज दिया है) कर दिया है. इन भारतीयों को हथकड़ियां लगा के वापस भेजा गया है. अब भारत में यह मामला गरमा गया है. विपक्षी सांसद इसका विरोध कर रहे है. उन्हें इस बात का विरोध है कि भारतीयों को हथकड़ी क्यों लगाई गई.

विपक्षी सांसद संसद के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस बीच यूएस बॉर्डर पैट्रोल (UBSP) ने अमेरिकी मिलिट्री प्लेन से अवैध प्रवासी भारतीयों को भारत भेजे जाने का वीडियो जारी किया है.

यूएस बॉर्डर पैट्रोल के अध्यक्ष माइकल डब्ल्यू. बैंक्स ने अपने सोशल मीडिया पर यह वीडियो पोस्ट कर लिखा कि यूएसबीपी और पार्टनर्स ने सफलतापूर्वक अवैध प्रवासियों को भारत भेज दिया है. यह अमेरिका से अब तक की सबसे दूरस्थ फ्लाइट थी. अगर आप अवैध रूप से सीमा पार करोगे तो आपको इसका अंजाम भुगतना होगा.

भारतीयों के डिपोर्टेशन के बाद अमेरिकी दूतावास ने बयान जारी कर कहा कि अगर आप गैरकानूनी रूप से सीमा पार करेंगे तो आपको वापस भेजा जाएगा. हमारे देश के इमिग्रेशन कानूनों को सख्त करना अमेरिकी की सुरक्षा और हमारे लोगों के हितों के लिए जरूरी है. यह हमारी पॉलिसी है कि हम हरसंभव तरीके से इमिग्रेशन कानूनों को लागू करें.

 

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!