“सीमा हैदर अगर पाकिस्तान नहीं लौटी तो 26/11 जैसे आतंकी हमले के लिए रहे तैयार”, मुंबई पुलिस को आया धमकी भरा कॉल
Photo: IANS
मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात कॉलर का कॉल आया जिसमें उसने 26/11 जैसे आतंकी हमले की धमकी दी है.
फोन करने वाले ने कहा कि अगर सीमा हैदर पाकिस्तान नहीं लौटी तो भारत को “विनाश का सामना करना पड़ेगा.”
फोन करने वाले ने कहा, “अगर सीमा हैदर वापस नहीं आई, तो भारत का नाश होगा.”
फोन करने वाले ने आगे कहा कि सभी को 26/11 मुंबई आतंकी घटना जैसे हमले के लिए तैयार रहना चाहिए और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी.
धमकी भरा फोन आने के बाद मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रहे है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
