7 अक्टूबर के हमले से कुछ घंटे पहले हमास चीफ याह्या सिनवार और उसका परिवार सुरंग में छिपता हुआ दिखाई दिया, वीडियो आया सामने
Photo: X/IDF
नई दिल्ली | आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज) ने अपने आधिकारिक X हैंडल से मारे गए हमास चीफ याह्या सिनवार का फुटेज जारी किया है. इसमें वो परिवार समेत सुरंग से निकलता हुआ देखा जा सकता है. फुटेज 7 अक्टूबर 2023 का बताया जा रहा है जब इजरायल पर सरप्राइज अटैक किया गया था.
इस क्लिप में सिनवार 7 अक्टूबर की शाम एक सुरंग से गुजरता हुआ देखा जा सकता है. कथित तौर पर वो इस दौरान यहीं छिपा रहा. 6 अक्टूबर की फुटेज में उसे परिवार और जरूरी सामान के साथ भागते हुए देखा जा सकता है.
पिछले साल अक्तूबर में जब हमास ने हमला किया था तो उसने इस्राइल के कई लोगों को बंधक बनाया लिया था. अब एक सुरंग का वीडियो इस्राइल रक्षा बलों ने जारी किया है. इसमें एक शख्स और उसके पीछे बच्चे और महिला अचानक निकलते दिख रहे है. यह शख्स कोई और नहीं बल्कि हमास प्रमुख याह्या सिनवार था. सिनवार ही वह शख्स था, जिसने सात अक्तूबर 2023 को इस्राइल पर हमले का आदेश दिया था. इस हमले में 1,200 लोगों की हत्या कर दी गई थी.
बता दे कि यह फुटेज सिनवार की राफा शहर (गाजा) में मौत के बाद जारी किया गया है.
फुटेज में सिनवार, उसकी पत्नी और बच्चों को पानी, तकिए, गद्दे और एक टेलीविजन सेट ले जाते हुए देखा जा सकता है.
आईडीएफ प्रवक्ता रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने कहा कि जो सुरंग वीडियो में दिख रही है वह खान यूनिस में एक घर के नीचे स्थित थी.
🎥DECLASSIFIED FOOTAGE:
Sinwar hours before the October 7 massacre: taking down his TV into his tunnel, hiding underneath his civilians, and preparing to watch his terrorists murder, kindap and rape. pic.twitter.com/wTAF9xAPLU
— LTC Nadav Shoshani (@LTC_Shoshani) October 19, 2024
यह फुटेज कई महीने पहले एक ऑपरेशन के दौरान गाजा से बरामद की गई थी.
रियर एडमिरल डैनियल हगारी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “क्रूर नरसंहार (इजराइल पर हुए हमले) से पहले भी सिनवार अपने और अपने परिवार को बचाने में लगा था.”
हगारी ने कहा, “नरसंहार (इजराइल पर हमले) से कुछ घंटे पहले, सिनवार और उसका परिवार सुरंग में भाग निकले थे … वे लंबे समय तक रहने के लिए भोजन, पानी, तकिए, टीवी, गद्दे और अन्य जरूरी सामान लेकर आते-जाते दिख रहे है… हमले से कुछ घंटे पहले सिनवार को अपने और अपने परिवार की चिंता थी, जबकि उसने इजरायली बच्चों, महिलाओं और पुरुषों पर जानलेवा हमले के लिए आतंकवादियों को (इजराइल) भेजा था.”
हगारी ने इस भूमिगत परिसर की तस्वीरें भी मीडिया को दिखाई. इन तस्वीरों में शौचालय, रसोई घर, बेड, मिलिट्री यूनिफार्म, तिजोरियां, नकदी आदि देखा जा सकता है.
हगारी ने कहा कि इस साल फरवरी में, आईडीएफ सिनवार के गोपनीय ठिकाने (भूमिगत सुरंग) तक पहुंच गया था लेकिन वह वहां से भाग निकलने में कामयाब रहा था.
इस बीच, हमास ने सिनवार की मौत को शहादत का नाम दिया है.
सिनवार की पोस्टमार्टम से पता चला है कि उसकी मौत सिर में गोली लगने से हुई थी.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस
