आईपीएस पूरन कुमार आत्महत्या मामला : मृतक के करीबी रिश्तेदार ने पोस्टमॉर्टम को लेकर दिया बड़ा बयान

PGI

अस्पताल के बाहर मौजूद चंड़ीगढ़ के वरिष्ठ अधिकारी / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

आईपीएस पूरन कुमार की आत्महत्या का मामला : मृतक के भाई ने पोस्टमॉर्टम को लेकर दिया बड़ा बयान

 

चंडीगढ़ | आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार की डेड बॉडी को चंडीगढ़ के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) लाया गया है. आज शव के पोस्टमार्टम की संभावना जताई जा रही है. पीजीआई मोर्चरी में डॉक्टरों का एक पैनल पहुंच चुका है जो पोस्टमार्टम की प्रक्रिया को शुरू करने की तैयारी में जुटा हुआ है.

चंडीगढ़ पुलिस के जवानों को बड़ी संख्या में मोर्चरी के बाहर तैनात किया गया हैं. पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिसमें चंडीगढ़ के आईजी, एसएसपी और एसपी शामिल हैं, भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

वहीं, अवनीत पी कुमार (मृतक की पत्नी) के भाई और आईपीएस अधिकारी के रिश्तेदार अमित रतन ने अपने बयान में कहा कि उनकी मर्जी के खिलाफ शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है. अमित रतन भटिंडा ग्रामीण सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं.

जानकारी के अनुसार, वाई पूरन कुमार की पत्नी अभी उनके सेक्टर 24 स्थित आवास पर हैं. परिवार और पुलिस के बीच समन्वय बनाए रखने के लिए अधिकारी उनके साथ संपर्क में हैं. अभी तक मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से इसकी जानकारी मिलने की उम्मीद है.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, वाई पूरन कुमार के निधन की खबर से प्रशासनिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर है. उनकी डेड बॉडी को पीजीआई लाने के बाद से ही सुरक्षा बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अफवाह या अराजकता से बचा जा सके. पुलिस ने इलाके में गश्त भी तेज कर दी है.

वहीं, पीजीआई प्रशासन ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपी जाएगी जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. इस बीच, चंडीगढ़ पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है. वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच पूरी पारदर्शिता के साथ की जाएगी और परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी.

बता दें कि हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरन कुमार ने जातिगत भेदभाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली थी. इस घटना को लेकर लोगों में रोष है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

IANS


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!