अखिलेश यादव का फेसबुक पेज ब्लॉक, 80 लाख से ज्यादा है फॉलोअर्स

akhilesh yadav ians (1)

मीडिया से बात करते सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक अकाउंट शुक्रवार शाम को कथित तौर पर निलंबित कर दिया गया. इस पर समाजवादी पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है.

सपा प्रवक्ता फखरुल हसन चांद ने कहा, “देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अखिलेश यादव जी का फेसबुक अकाउंट सरकार के इशारे पर बंद कर दिया जाता है. इस सरकार का लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है. यह सरकार लोकतंत्र को कमजोर करने का काम कर रही है.”

चांद ने आगे कहा, “भाजपा की सरकार ने देश में अघोषित आपातकाल लगा रखा है जहां विरोध मे उठने वाली हर आवाज़ को भाजपा दबा देना चाहती है लेकिन समाजवादी पार्टी भाजपा की जन विरोधी नीतियों का विरोध करती रहेगी.”

सपा प्रवक्ता ने पीटीआई से बात करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी और आदरणीय अखिलेश यादव जी जनता से जुड़े मुद्दे उठाते रहे है और उठाते रहेंगे. उन्होंने कहा, “फेसबुक अकाउंट अगर जल्द बहाल नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी इसका कानूनी रास्ता भी देखेगी. लेकिन फेसबुक ने जिस तरह से सरकार के इशारे पर आलोकतांत्रिक काम किया है वो कही न कही अघोषित आपातकाल की तरफ इशारा करता है.”

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 80 लाख से ज़्यादा फॉलोअर्स वाले अखिलेश यादव के फेसबुक अकाउंट को शुक्रवार शाम लगभग छह बजे निलंबित कर दिया गया. सपा प्रमुख इस पेज का इस्तेमाल नियमित रूप से अपने विचार साझा करने, सरकार की कमियों को उजागर करने और समर्थकों से जुड़ने के लिए करते थे.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!