हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या के बाद आया पत्नी का बयान, क्या बताया? मर्डर का सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल

Huma Qureshis cousin murdered in Delhi 2 (1)

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की फाइल फोटो/ (क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी के चचेरे भाई आसिफ कुरैशी की हत्या से जुड़ा CCTV फुटजे सामने आया है जिसमें कुछ लोग आसिफ कुरैशी पर हमला करते हुए दिखाए दे रहे है. पड़ोस की लोगों ने लड़ाई के बीच में आकर बचाव की काफी कोशिश की लेकिन नाकाम रहे. हमले में बुरी तरह से घायल होने के बाद आसिफ कुरैशी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. किसी ने सोचा नहीं था कि पार्किंग विवाद को लेकर कोई ऐसे बेरहमी से हत्या कर सकता है.


यह घटना गुरुवार देर रात करीब 9 बजे निजामुद्दीन थाना क्षेत्र के जंगपुरा भोगल बाजार लेन में हुई. आसिफ कुरैशी के घर के सामने एक स्कूटी खड़ी थी, जिसे हटाकर साइड में लगाने को लेकर पड़ोसियों के साथ उनकी कहासुनी हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने आसिफ पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल आसिफ को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

मृतक की पत्नी शाइना आसिफ कुरैशी ने कहा, “मेरे पति को जानबूझकर और साजिशपूर्वक मारा गया है. पहले भी मेरे पति के साथ लड़ाई की जाती थी और आज भी उन्हें सब लोगों ने मिलकर मारा. करीब रात 9 बजे के आसपास किसी ने गेट पर स्कूटी लगा दी थी और जब मेरे पति ने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की गई. घटना के तुरंत बाद हम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.”

मृतक की रिश्तेदार विनीता ने बताया, “किसी ने गेट पर स्कूटी को पार्क किया था, इसलिए उसे हटाने के लिए कहा गया. तभी दूसरे पक्ष के लोग बहस करने लगे, बाद में उसका भाई आ गया और उसने आसिफ को लोहे की किसी चीज से मारा, जिससे वह खून से लथपथ हो गया. घटना के तुरंत बाद अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इससे पहले भी उन्होंने आसिफ को भी मारने की कोशिश की थी. फिलहाल दिल्ली पुलिस ने परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!