महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर सीट पर स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद का कैसा है परफॉरमेंस?

Fahad Ahmed 2 (1) (1)
The Hindi Post

मुंबई | मशहूर फिल्म अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पति फहाद अहमद महाराष्ट्र की अणुशक्ति नगर विधानसभा से अपनी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार एनसीपी (अजित पवार) की सना मलिक से 5,965 से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे है. बता दे कि फहाद को एनसीपी-एसपी (एनसीपी-शरद पवार) ने टिकट दिया है.

खबर लिखे जाने तक एनसीपी उम्मीदवार सना मलिक 25,983 मतों के साथ दूसरे नंबर पर चल रही है, जबकि एनसीपी (शरद पवार) उम्मीदवार फहाद मलिक 31,948 वोटों के साथ पहले स्थान पर है.

इसके अलावा तीसरे नंबर पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के आचार्य नवीन विद्याधर हैं. उन्हें 13,790 वोट मिल चुके हैं.

सना मलिक एनसीपी नेता नवाब मलिक की बेटी हैं. अणुशक्ति नगर पारंपरिक रूप से नवाब मलिक का गढ़ रहा है. नवाब मलिक ने 2019, 2014 और 2009 में अणुशक्ति नगर सीट जीती थी. एनसीपी (अजित पवार) ने इस बार इस सीट से नवाब मलिक की बेटी सना को मैदान में उतारा है.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!