भयावह: अनाथालय में बच्चों पर टूटा कर्मचारियों का कहर, कपड़े उतार कर उल्टा लटकाया, बाथरूम में बंद रखा और खाना नहीं दिया, FIR दर्ज

Rape_600x384

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

इंदौर के एक अनाथालय और भोपाल के आश्रय गृह में बच्चों की दुर्दशा ने उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है.

पिछले हफ्ते अनाथालय में औचक निरीक्षण के दौरान बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की एक टीम यह जानकर हैरान रह गई कि छोटी सी गलती के लिए भी सजा के तौर पर बच्चों के कपड़े उतार कर उन्हें उल्टा लटका दिया जाता था.

इस मामले में दर्ज FIR के मुताबिक, “एक चार साल के बच्चे को पैंट में शौच कर देने के कारण बाथरूम में बंद कर दिया गया और दो-तीन दिनों तक खाना नहीं दिया गया.”

पुलिस ने कहा कि बच्चों ने बाल कल्याण समिति के अधिकारियों को बताया कि कर्मचारी छोटी-छोटी गलतियों पर उन्हें प्रताड़ित करते थे.

जांच करने के दौरान, पुलिस को पता चला कि वात्सल्यपुरम जैन ट्रस्ट द्वारा संचालित अनाथालय, किशोर न्याय अधिनियम के तहत पंजीकृत नहीं था. ट्रस्ट के बेंगलुरु, सूरत, जोधपुर और कोलकाता में भी अनाथालय हैं.

CWC द्वारा दायर एक शिकायत के आधार पर, पुलिस ने अनाथालय से जुड़े पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अनाथालय को तुरंत सील कर बच्चों को सरकारी अनाथालय में स्थानांतरित कर दिया गया.

हाल ही में भोपाल के एक शेल्टर होम से कुल 26 लड़कियों के लापता होने की सूचना मिली थी. जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शेल्टर होम अवैध था. बाद में, राज्य पुलिस ने सभी लड़कियों को ढूंढ निकाला था.

हिन्दी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!