भीषण हादसा: ट्रैक्टर से टकराई SUV, सात की मौत

Bihar Accident (1)
The Hindi Post

खगड़िया | बिहार के खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में सात (07) लोगों की मौत हो गई. मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल है. इसके अलावा कई लोग घायल हैं.

बताया जाता है कि परबत्ता प्रखंड के बेसा गांव निवासी इंद्रदेव ठाकुर के पुत्र की शादी थी. चौथम के मोहनपुर धमारा से बारात वापस लौट रही थी. बारात में शामिल कई लोग एक एसयूवी पर सवार होकर लौट रहे थे. इसी दौरान पसराहा में एक पेट्रोल पम्प के समीप सीमेंट से लदे ट्रैक्टर से एसयूवी की सीधी टक्कर ही गई. इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

एक पुलिस के अधिकारी ने बताया कि घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है. शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस मामले कि छानबीन कर रही है.

आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!