चुनावी चंदे के माध्यम से इस पार्टी को मिला 656.5 करोड़ रूपए का दान
इलेक्टोरल बॉन्ड्स (चुनावी बॉन्ड्स) के सबसे बड़े खरीदार – फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज (कंपनी का नाम) ने तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी – द्रविड़ मुनेत्र कड़गम यानि डीएमके/DMK को 509 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा दिया.
चुनाव आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट पर पोस्ट किए गए चुनावी चंदे से संबंधित जानकारी के अनुसार, लॉटरी किंग सैंटियागो मार्टिन की फ्यूचर गेमिंग (कंपनी का नाम) और मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रा ने एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली डीएमके (तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी) को सबसे ज्यादा दान दिया.
चुनावी बॉन्ड्स के माध्यम से फ्यूचर गेमिंग ने 509 करोड़ रुपये और मेघा इंजीनियरिंग ने 105 करोड़ रुपये का दान डीएमके को दिया.
चुनावी बॉन्ड्स के माध्यम से डीएमके को कुल 656.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं. DMK को जिन अन्य कंपनियों ने चुनावी दान दिया उसमें इंडिया सीमेंट्स और सन टीवी के नाम शामिल हैं.
सन टीवी ने 100 करोड़ और इंडिया सीमेंट्स ने 14 करोड़ का दान दिया.
DMK की प्रतिद्वंद्वी पार्टी AIADMK को चुनावी बॉन्ड्स के माध्यम से कुल 6.05 करोड़ रुपये मिले, जिसमें से 5 करोड़ रुपये का योगदान चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा किया गया.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
