भयानक घटना: पांच साल की बच्ची से रेप, प्राइवेट पार्ट पर दांत से काटा…., मासूम के प्राइवेट पार्ट्स पर लगे 28 टांके……

Rape Aug 20 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

शिवपुरी (मप्र) के दिनारा थाना क्षेत्र के एक गांव से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक 5 साल की मासूम से नाबालिग ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया. साथ ही उसने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी. मासूम के चेहरे से लेकर प्राइवेट पार्ट तक जगह-जगह दांतों से काटने के निशान हैं. बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा हैं. वह ICU में भर्ती हैं. उसका हर पल बेहद दर्द से गुजर रहा हैं. घटना 22 फरवरी की है.

बच्ची शनिवार (22 फरवरी) की दोपहर को अचानक घर से लापता हो गई थी. जब वह काफी देर तक नहीं मिली तो घरवालों ने उसकी तलाश शुरू की. इसी दौरान मासूम घर के पास ही एक खाली पड़े मकान में लहुलुहान हालत में बेहोश मिली.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी की उम्र साढ़े 17 साल है. दुष्कर्म के दौरान उसने कई बार बच्ची का सिर दीवार पर मारा था. इस बीच बच्ची के छोटे भाई और अन्य बच्चों ने आरोपी को देख लिया था. बच्चों के शोर मचाने पर वह मासूम को छोड़कर भाग निकला था.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है. वारदात के दौरान वह कथित तौर पर नशे में था. आरोपी शुक्रवार (21 फरवरी) को एक बारात में शामिल होने आया था. बारात के लौटने पर नाच गाना चल रहा था. इस दौरान वहां मौजूद कुछ बच्चों के साथ पीड़िता भी खेल रही थी. तभी आरोपी मासूम को वहां से उठाकर ले गया और वारदात को अंजाम दे दिया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डॉक्टर्स ने कहा कि बच्ची को चार दिन पहले लाया गया था. जब वह आई थी तो उसकी जान बचाना मुश्किल लग रहा था. उसके (बच्ची) प्राइवेट पार्ट्स पर 28 टांके लगाने पड़े हैं. बच्ची का ऑपरेशन करना पड़ा है. अलग से मलद्वार भी बनाया गया है. बच्ची की हालत फिलहाल स्थिर है लेकिन अगर वह करवट लेने की चाहत में थोड़ा भी हिलती हैं तो दर्द से चीख पड़ती हैं.

वहीं बच्ची की हालत देखकर लगातार रो रही उसकी बदहवास मां आरोपी के लिए फांसी की मांग कर रही हैं.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!