पिता ने तीन बेटियों का किया बलात्कार, एक का चार बार गर्भपात भी कराया, आरोपी……

father rapes three daughters in Nalasopara (1) (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

नालासोपारा | महाराष्ट्र से रिश्तों को शर्मशार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पुलिस ने एक व्यक्ति को अपनी तीन बेटियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़कियों ने नालासोपारा थाने में शिकायत दर्ज कराई. घटना सामने आने से शहर में आक्रोश फैल गया. आरोपी पर रंगदारी, फायरिंग और हत्या जैसे गंभीर अपराधों के भी आरोप हैं.

नालासोपारा पुलिस ने पीड़ित बेटियों के बयान लेकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िताएं मूल रूप से कोंकण इलाके की रहने वाली है और आपस में बहनें हैं.

लड़कियों का 56 वर्षीय पिता एक कुख्यात अपराधी है. वह कोंकण में अपने गांव में रहने के दौरान इन लड़कियों के साथ बलात्कार करता था. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक लड़की का चार बार गर्भपात भी कराया गया था.

तीनों बेटियों में सबसे बड़ी बेटी की उम्र 21 साल है जबकि बाकी दो नाबालिग हैं. उन्होंने हिम्मत करके पिता के अत्याचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया. इस संबंध में सबसे बड़ी बेटी ने शिकायत दर्ज कराई है.

लड़कियों ने पुलिस को बताया कि वे अपने पिता के डर से अब तक चुप थीं. लड़कियों की शिकायत के आधार पर नालासोपारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया.

नालासोपारा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विशाल वलवी ने बताया, “आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.”

जोन 3 के पुलिस उपायुक्त जयंत बजबले ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी के तीन लड़कियों का यौन शोषण करने की पुष्टि हुई है.

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!