हनी-ट्रैप में फंसा वायु सेना का जवान, पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार

Arrest-

प्रतीकात्मक फोटो (फोटो: हिंदी पोस्ट)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कथित रूप से संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप में भारतीय वायुसेना के एक जवान को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के मुताबिक, देवेंद्र शर्मा दिल्ली में भारतीय वायु सेना के साथ एक एयरमैन के रूप में काम कर रहे थे।

क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने कहा कि जवान देवेंद्र शर्मा को हनीट्रैप में फंसाकर संवेदनशील जानकारी निकालने की कोशिश की जा रही थी।

सूत्रों ने कहा कि, “पहले उसको (देवेंद्र शर्मा) एक महिला ने हनी-ट्रैप किया और उसके बाद उससे गोपनीय जानकारी साझा करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि जवान को पहले 6 मई को हिरासत में लिया गया था और तब से पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि उसकी पत्नी के बैंक खाते में कुछ संदिग्ध लेनदेन किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल पूरे मामले में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई की भूमिका के बारे में पता लगाया जा रहा है।

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!