हॉकी लेजेंड ध्यानचंद के बड़े पुत्र का निधन

Brijmohan Singh
The Hindi Post

नई दिल्ली | हॉकी लेजेंड ध्यानचंद के बड़े पुत्र बृजमोहन सिंह का सोमवार को निधन हो गया। उनके छोटे भाई और भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अशोक कुमार ने इसकी जानकारी दी।

बृजमोहन 82 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो लड़के और एक लड़की थी। वह राजस्थान स्पोटर्स काउंसिल के अवकाश प्राप्त रिजनल स्पोटर्स अधिकारी थे।

अशोक ने आईएएनएस से कहा, “भाई साहब कोरोना से महीने भर पहले स्वस्थ हो गए थे और ठीक थे। उन्हें इंग्लिश मूवी देखना पसंद था और वह पिछली रात वही देख रहे थे। वह मॉर्निग वॉक पर भी गए थे। लेकिन बाथरुम में उनका निधन हो गया।”

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!