हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारी, खून से लथपथ मिली लाश, दो दिन…..
वायरल से वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट :सोशल मीडिया)
हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली मारी, खून से लथपथ मिली लाश, दो दिन…..
यूपी के सुल्तानपुर में शनिवार सुबह हिस्ट्रीशीटर दुर्गेश सिंह ने कथित तौर पर खुद को गोली मार ली. गोली लगने से उसकी मौत हो गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुर्गेश ने अवैध असलहे से अपने सीने पर गोली मारी.
गोली की आवाज से लोग सहम गए. उन्होंने पता लगाने की कोशिश की कि यह आवाज कहां से आई. उनका ध्यान दुर्गेश के कमरे की तरफ गया. जब दरवाजा खटखटाया गया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दुर्गेश के कमरे में झरोखे से झांका. उन्होंने देखा कि उसका शव बेड पर पड़ा है.

इसके बाद पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़ा और शव को बाहर निकाला. मौके से पुलिस को एक असलहा और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ. फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए.
पुलिस ने मीडिया को बताया कि दुर्गेश के सीने में गोली लगी है और वह एक हिस्ट्रीशीटर है. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि दुर्गेश ने सुसाइड क्यों किया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं. फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
