मशहूर उद्योगपति का निधन, दो नामी कॉलेजों से उन्हें मिल चुकी थी डॉक्टरेट की मानद उपाधि

Shradhanjali (1)
The Hindi Post

मशहूर उद्योगपति का निधन, दो नामी कॉलेजों से उन्हें मिल चुकी थी मानद डॉक्टरेट की उपाधि

 

हिंदुजा समूह के चेयरमैन गोपीचंद पी. हिंदुजा का मंगलवार को लंदन के एक अस्पताल में निधन हो गया. वह 85 वर्ष के थे. व्यावसायिक जगत में वह जीपी के नाम से मशहूर थे. अपने बड़े भाई श्रीचंद के निधन के बाद मई 2023 में उन्होंने हिंदुजा समूह की कमान संभाली थी. वह ग्रुप के चेयरमैन थे. उनके परिवार में पत्नी सुनीता, बेटे संजय और धीरज और बेटी रीता हैं. उनके दो भाई प्रकाश हिंदुजा और अशोक हिंदुजा हैं.

संडे टाइम्स रिच लिस्ट के नवीनतम संस्करण में हिंदुजा परिवार को 32.3 अरब पाउंड की कुल संपत्ति के साथ ब्रिटेन का सबसे धनी बताया गया है.

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन गोपीचंद हिंदुजा की फाइल फोटो (आईएएनएस)

गोपीचंद हिंदुजा ने 1950 में अपने फैमिली बिज़नेस को ज्वाइन किया और फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा.

1984 में हिंदुजा ग्रुप द्वारा गल्फ ऑयल का अधिग्रहण उन्हीं का फैसला था. इसके बाद 1987 में उन्होंने संकट से जूझ रही अशोक लीलैंड को खरीदा. उनकी अगुआई में कंपनी ने पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर्स में भी अपना पैर जमाए.

गोपीचंद ने बॉम्बे जय हिंद कॉलेज से ग्रेजुएशन की थी. उन्हें वेस्टमिंस्टर विश्वविद्यालय और रिचमंड कॉलेज से मानद डॉक्टरेट की उपाधि मिली थी. यह जानकारी कंपनी की वेबसाइट पर दी हुई है.

 

IANS


The Hindi Post
error: Content is protected !!