हवा में नाचने लगा हेलीकाप्टर, पायलट की ……….. VIDEO

helicopter-6622214_640

प्रतीकात्मक फोटो

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक हेलीकाप्टर हवा में नाच रहा है. दरअसल, इस हेलीकाप्टर को लैंड कराने की कोशिश कर रहा होता है इसका पायलट. पर उसे बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ता है.

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि हेलीकाप्टर सफलतापूर्वक उतर जाता है. पायलट की सूझबूझ और धैर्य से ही ऐसा संभव हो पाता है. यात्रियों की जान बच जाती है.

अब आपको बताते है कि यह मामला कहा का है. दरअसल, ऐसा शुक्रवार को केदारनाथ में हुआ. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हेलीकाप्टर में पायलट समेत कुल सात लोग थे. सभी सकुशल बताए जा रहे है.

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने मीडिया को बताया कि सुबह करीब 7 बजे एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर ने शेरसी से 6 यात्रियों को लेकर केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी. तकनीकी खराबी के कारण हैलिकॉप्टर सामान्य तरीके से लैंड नहीं हो सका. हेलिपैड से थोड़ा पहले हेलिकॉप्टर हवा में नाचने लगा. पर पायलट ने हेलिकॉप्टर को सुरक्षित लैंड करा लिया. सभी श्रद्धालु सुरक्षित हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!