रोड पर हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग, लोग लग गए वीडियो रिकॉर्ड करने में ….

Helicopter Collage Lands On Highway (1) (1)
The Hindi Post

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है. प्राइवेट कंपनी का यह हेलीकॉप्टर केदारनाथ धाम जा रहा था पर इसमें तकनीकी खामी आ गई. इस कारण हेलीकॉप्टर की गुप्तकाशी (जिला रुद्रप्रयाग) में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हेलीकॉप्टर सड़क पर ही उतर गया.

उत्तराखंड के ADG कानून व्यवस्था, डॉ वी मुरुगेशन ने कहा, “केदारनाथ धाम जा रहे निजी कंपनी के हेलीकॉप्टर को तकनीकी खराबी के कारण रुद्रप्रयाग जिले के गुप्तकाशी में उतरना पड़ा (इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी). हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं.”

जानकारी के अनुसार, इस हेलीकॉप्टर में कुल छह लोग सवार थे. हादसे में हेलिकॉप्टर के पिछले हिस्से को नुकसान पहुंचा है. वह हाइवे पर खड़े एक वाहन टकरा गया. इससे वाहन को नुकसान पंहुचा.

घटना की जानकारी मिलते ही उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने मामले का संज्ञान लिया और इसे नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को रिपोर्ट किया.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!