नायब सैनी होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री, लेंगे मनोहर लाल खट्टर की जगह

Nayab Singh Saini to be next CM of Haryana

Photo X/Nayab Saini

The Hindi Post

चंडीगढ़ | हरियाणा बीजेपी प्रमुख नायब सैनी राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. वह आज शाम को ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. सैनी वर्तमान में कुरूक्षेत्र से सांसद हैं.

नौ साल तक मुख्यमंत्री रहे मनोहर लाल खट्टर के इस्तीफे के बाद सैनी को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया. मनोहर लाल खट्टर और बीजेपी के हरियाणा प्रभारी बिप्लब देव की मौजूदगी में नायब सिंह सैनी को सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया.

निवर्तमान मंत्रिमंडल में खट्टर सहित 14 मंत्री और उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जेजेपी के तीन सदस्य शामिल थे.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!