बोर्ड परीक्षा में छात्रों को नकल करने में मदद करने के लिए लोग स्कूल की दीवार पर चढ़े, VIDEO हो रहा वायरल

Exam Student (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर कोई हैरान है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह वीडियो हरियाणा के नूंह का है.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल की दीवार पर चढ़कर छात्रों/परीक्षार्थियों को चिट (पर्ची) दी जा रही है. छात्रों को नकल कराने का प्रयास हो रहा है.

परीक्षा दे रहे छात्र दसवीं कक्षा के थे. बोर्ड एग्जाम चल रहा था जब छात्रों को यह पर्चियां देने का प्रयास हुआ.

खंड शिक्षा अधिकारी धर्मपाल ने कहा कि नकल किसी भी कीमत पर नहीं होने दी जाएगी.

धर्मपाल ने कहा कि नकल कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की जानकारी शिक्षा बोर्ड को दी जाएगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!