सड़क पर चल रहा था ट्रैफिक, ऊपर पुल पर लटक कर हवा में पुलअप्स कर रहा था युवक, होश उड़ा देगा यह वीडियो….

hapur

वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (फोटो क्रेडिट : सोशल मीडिया)

The Hindi Post

सड़क पर चल रहा था ट्रैफिक, ऊपर पुल पर लटक कर हवा में पुलअप्स कर रहा था युवक, होश उड़ा देगा यह वीडियो….

 

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे नौ पर बने रेलवे डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के ओवरब्रिज से एक युवक द्वारा किए गए खतरनाक स्टंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक ओवरब्रिज से लटककर स्टंट करता नजर आ रहा है. इतना ही नहीं, उसी युवक का एक अन्य वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह ट्रेन की पटरियों पर दौड़ लगाता दिखाई दे रहा है.

युवक की इस लापरवाही से न केवल उसकी जान खतरे में पड़ी, बल्कि हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी गंभीर असर पड़ा. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह घटना उस समय की है जब नेशनल हाईवे पर सामान्य यातायात चल रहा था. ऐसे व्यस्त मार्ग पर इस तरह की हरकतें किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती थीं.


वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. कई यूजर्स ने युवक की हरकत को गैर जिम्मेदाराना बताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है.

पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वीडियो कब और किस स्थान का है तथा स्टंट करने वाला युवक कौन है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवक की पहचान कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.


The Hindi Post
error: Content is protected !!