कैफे में बॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा खा रही थी बहन, हाथ में रॉड लेकर पहुंच गया उसका भाई और फिर दे दनादन…..
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनशॉट (फोटो : सोशल मीडिया)
कैफे में बॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा खा रही थी बहन, हाथ में रॉड लेकर पहुंच गया उसका भाई और फिर दे दनादन…..
यूपी के हापुड़ से एक वीडियो सामने आया है जिसके अनुसार कुछ युवक एक अन्य युवक की पिटाई करते हुए दिख रहे है. दरअसल, एक पिज्जा कैफे में युवक और युवती साथ में बैठे थे. इस दौरान, लड़की का भाई वहां आ गया. उसके साथ उसके दोस्त भी थे. फिर क्या था उन्होंने युवती के साथ बैठे युवक को पीटना शुरू कर दिया. यह पूरी घटना CCTV में कैद हो गई और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि युवती का भाई और उसके साथी न सिर्फ युवती के बॉयफ्रेंड की जमकर धुनाई कर रहे हैं बल्कि युवती को भी थप्पड़ मार रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के फ्रीगंज रोड की है. पुलिस का कहना है कि हापुड़ में एक युवती अपने बॉयफ्रेंड के साथ पिज्जा खा रही थी. इसकी जानकारी युवती के भाई को हुई तो वह भी अपने दोस्तों के साथ पहुंच गया और बॉयफ्रेंड की पिटाई कर दी. पुलिस ने कहा कि इस मामले में शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है.
#हापुड़ के पिज्जा कैफे में एक प्रेमी जोड़ा डेट पर पहुंचा था. पिज्जा का टुकड़ा हलक में नहीं उतरा और प्रेमिका का भाई गुंडे लेकर आ गया
प्रेमी को लोहे की रॉड से जमकर पीटा और फिर उसे अपने साथ ले गया
भाई ने बहिन की भी जमकर पिटाई की pic.twitter.com/sIEObzHxhh
— Narendra Pratap (@hindipatrakar) August 12, 2025
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
