“देर क्यों हुई….?”, पूछने पर स्टूडेंट ने खोया आपा, महिला टीचर को भरी क्लास में जड़ दिया थप्पड़, सामने आया VIDEO
वायरल वीडियो से लिया गया स्क्रीनग्रैब / (क्रेडिट : सोशल मीडिया)
“देर क्यों हुई….?”, पूछने पर स्टूडेंट ने खोया आपा, महिला टीचर को भरी क्लास में जड़ दिया थप्पड़, सामने आया VIDEO
गुजरात के पंचमहल जिले के एक स्कूल में कक्षा 12 की प्रारंभिक परीक्षा के दौरान एक छात्र ने कथित तौर पर महिला टीचर को थप्पड़ मार दिया. छात्र परीक्षा देने के लिए देर से पहुंचा था. इसलिए शिक्षिका ने उससे देर से आने का कारण पुछा था.
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद शिक्षकों में आक्रोश फैल गया है और स्कूलों में सुरक्षा व अनुशासन को लेकर गंभीर सवाल उठने लगे.
पुलिस के मुताबिक, यह घटना 24 जनवरी को शेहरा कस्बे के एक स्कूल में घटी. छात्र परीक्षा देने के लिए देर से पहुंचा था. जब महिला निरीक्षक ने उससे देरी का कारण पूछा तो उसने कथित तौर पर आपत्तिजनक जवाब दिया और शिक्षिका को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद वह उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गया.
घटना 24 जनवरी की है. गुजरात के पंचमहल के शेरा में एसजे देव हाई सकूल है. स्कूल में 12 वीं की परीक्षाएं ली जा रहीं थीं. 12वीं का एक छात्र मोहम्मद खान अंसारी परीक्षा देने के लिए देरी से पहुँचता है. महिला इन्विजिलेटर ने जब उससे देरी का कारण पूछा, तो छात्र भड़क गया. उसने कहा, “घर में… pic.twitter.com/aDSr9JF7Jl
— Rajan Kumar Jha (@RealRajanjha) February 8, 2026
पुलिस का कहना है कि पूरी घटना स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उसी दिन छात्र के पिता ने शिक्षिका और स्कूल प्रशासन से माफी मांग ली थी.
शिक्षिका की शिकायत के आधार पर 3 फरवरी को शेहरा पुलिस थाने में छात्र समेत चार नामजद और 15 से 20 अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई. पुलिस अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है.
पुलिस निरीक्षक अंकुर चौधरी ने कहा कि घटना को समझने के लिए शिक्षिका की मौजूदगी में सीन क्रिएट (थप्पड़ कांड) किया गया. दूसरी तरफ, छात्र को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जमानत मिल गई.
इस घटना के बाद जिले भर के शिक्षकों में रोष है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है.
हिंदी पोस्ट डॉट इन
