लखनऊ: अस्पताल में जन्मदिन मनाने पर जांच बैठाई गई, वीडियो हुआ था वायरल

Lucknow hospital party (1)
The Hindi Post

लखनऊ | उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, जिनके पास स्वास्थ्य विभाग है, ने सोमवार को यहां सिविल अस्पताल के ओपीडी में जन्मदिन समारोह मनाए जाने के एक वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिए।.

सोमवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप में पुरुषों के एक समूह को हंगामा करते और जन्मदिन मानते देखा जा सकता है.

सूत्रों ने बताया कि रविवार आधी रात को जन्मदिन मनाया गया जिससे मरीज काफी परेशान हुए. यह सब करीब एक घंटे तक चला. वीडियो क्लिप में कुछ लोगों के चेहरे पर केक लगा हुआ भी देखा जा सकता है.

सिविल अस्पताल के निदेशक डॉ आनंद ओझा ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में लाया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा, हम वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इस बीच उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रिपोर्ट मिलते ही कार्रवाई की जाएगी.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!