युवकों के समूह ने प्रेग्नेंट डॉग को पीट-पीट कर मार डाला, घसीटा भी, FIR दर्ज

dog beaten to death by group of youths in Delhi (1) (1)

स्ट्रीट डॉग को घसीटता युवक

The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी की न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में युवकों के एक समूह ने एक आवारा कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला.

न्यूज एजेंसी ANI ने पुलिस के हवाले से रिपोर्ट किया कि डॉग प्रेग्नेंट थी. आरोपी युवकों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. युवकों के द्वारा कुत्ते को पीटने का वीडियो भी सामने आया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी दिव्या पुरी से इस संबंध में शिकायत मिली थी. पुरी ने पुलिस से डॉन बॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एक आवारा कुत्ते के साथ क्रूरता की शिकायत की. उन्होंने घटना का वीडियो फुटेज भी सौंपा.

आरोपी को पकड़ने के लिए आला अधिकारियों की एक टीम गठित की जा रही है. पुलिस ने कहा कि वे आरोपी की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(Inputs: IANS, ANI)


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!