अखिलेश ने छुए चाचा शिवपाल यादव के पैर

Akhilesh touches Shivpal's feet in Mainpuri (1)

फोटो: आईएएनएस

The Hindi Post

यूपी के मैनपुरी में लोक सभा का उपचुनाव होने वाला है. यहां से समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में है.

इस चुनाव को जीतने के लिए, समाजवादी पार्टी ने पूरा जोर लगा दिया है.

मैनपुरी में आज रविवार को एक चुनावी कार्यक्रम में अखिलेश यादव, चाचा शिवपाल यादव और प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने मंच साझा किया.

इस दौरान, अखिलेश ने चाचा शिवपाल के पैर छुए. उनके पैर छूते ही तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूंज उठा.

सभा को संबोधित करते हुए शिवपाल ने कहा, “आपने कहा, एक हो जाओ तो हम एक हो गए. अब बहू (डिंपल यादव) को जीत दिला देना.”

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश यादव ने अपने भाषण में कहा, “मेरे और मेरे चाचा के बीच कभी कोई मतभेद नहीं था. हमारे संबंधों में कोई समस्या नहीं थी. यदि कोई मतभेद थे तो वे राजनीतिक प्रकृति के थे और अब वे मतभेद भी मिट गए हैं.”

आपको बता दे, यादव परिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर डिंपल यादव के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं. इस चुनाव प्रचार में कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!