ग्रेटर नोएडा : ग्रेनो वेस्ट के गैलेक्सी प्लाजा में लगी आग, पांचवी मंजिल से कूदा शख्स

The Hindi Post

ग्रेटर नोएडा | ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बने गैलेक्सी प्लाजा में गुरुवार को आग लगने से हड़कंप मच गया. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया जिसमें कुछ लोग पांचवी मंजिल से नीचे कूदते हुए दिखाई दे रहे है.

जानकारी के मुताबिक, एक व्यक्ति पांचवी मंजिल से कूद गया, उसका भी वीडियो सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि उसे काफी चोट भी लगी है.

बताया जा रहा है कि उसके सिर और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. सूचना मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम और बिसरख कोतवाली की पुलिस टीम भी पहुंच गई है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से ही आग लगी है. प्लाजा के अंदर धुआं भर जाने से लोगों का दम घुटने लगा और लोग नीचे नहीं उतर पाए. इसीलिए पांचवी मंजिल से लोगों के कूदने की जानकारी सामने आई है.

फिलहाल मौके पर पहुंची टीम ने राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है. लेकिन, अभी यह बता पाना काफी मुश्किल है कि प्लाजा के अंदर कितने लोग मौजूद हैं. फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस के जरिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है और जो लोग भी अंदर फंसे हैं, उनको निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!