सरकार ने 67 पोर्न साइट्स को ब्लॉक करने का दिया आदेश

Ban on social media apps websites Depositphotos_11528485_S (1) (1)

सांकेतिक तस्वीर (इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय (MeitY) ने 67 अश्लील वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, मोदी सरकार ने 67 अश्लील वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दे दिया है.

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि दूरसंचार विभाग (डीओटी) द्वारा इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भेजे गए एक ई-मेल में 63 पोर्न वेबसाइटों को ब्लॉक करने का आदेश दिया गया है.

इसके अलावा, इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश और इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर चार और वेबसाइटों को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है.

सरकार ने उल्लेख किया कि 2021 में जारी किए गए नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों का उल्लंघन करने के लिए इन वेबसाइटों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!