मालगाड़ी के सामने ट्रैक पर अचानक आ गया सांड …. फिर .., VIDEO

Train 2 (1)

सांकेतिक तस्वीर

The Hindi Post

भिवानी | हरियाणा के भिवानी जंक्शन के नजदीक जीतुवाला फाटक के पास गुरुवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया. मालगाड़ी के सामने सांड आने से मालगाड़ी का इंजन और एक वैगन पटरी से उतर गया.

इस हादसे के बाद 5-6 पैसेंजर गाड़ियां प्रभावित हुई हैं. हादसे के बाद मरम्मत के लिए दिल्ली से क्रेन बुलाई गई और कुछ घंटे बाद रेल यातायात सुचारु हो सका.

जानकारी के अनुसार, नमक से भरी एक मालगाड़ी रेवाड़ी से भिवानी आ रही थी. इसी बीच भिवानी जंक्शन से महज 200 मीटर की दूरी पर अचानक दो सांड आने से यह हादसा हो गया. इससे मालगाड़ी का इंजन व एक डिब्बा (वैगन) पटरी से उतर गए. गनीमत रही कि इस दौरान कोई अन्य ट्रेन इस ट्रैक पर नहीं आई.

हादसे की सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारियों ने दिल्ली से क्रेन मंगवाई और कई घंटे बाद इंजन व डिब्बे को ट्रैक पर चढ़ाया जा सका.

रेलवे अधिकारी रूपेष ने बताया कि यह हादसा मालगाड़ी के सामने आवारा सांड के आने से हुआ. फिर भी हादसे की जांच की जाएगी. उन्होंने बताया कि इस हादसे के बाद 5-6 पैसेंजर ट्रेनें प्रभावित हुई हैं. पर अब सब सुचारु रूप से चल रहा है.

इससे पहले 29 जुलाई को बिहार के समस्तीपुर में एक बड़ा रेल हादसा टल गया था. दरभंगा से नई दिल्ली जा रही बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन दो हिस्सों में बंट गई थी. यह घटना समस्तीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड के खुदीराम बोस पूसा रेलवे स्टेशन के पास हुई थी. इस हादसे के कारण ट्रेन यातायात प्रभावित हुई थी. हालांकि, रेलवे के अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को सामान्य कर दिया था.

आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!