थूक लगा के मसाज करने वाले सैलूनकर्मी की दुकान पर चला बुलडोजर, VIDEO

Massage (1)
The Hindi Post

यूपी के कन्नौज से एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सैलूनकर्मी को थूक लगा के मसाज करते हुए देखा जा सकता है. सैलूनकर्मी यूसुफ ग्राहक को थूक लगा के मसाज कर रहा होता है. इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग भड़क उठे. हिंदूवादी संगठनों भी आक्रोश जताते है. इसके बाद स्थानीय पुलिस एक्शन लेती है और सैलूनकर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज देती है.

गुरुवार को बुलडोजर की कार्रवाई की गई. युसूफ के सैलून पर बुलडोजर चला दिया गया.

यह सैलून एक छोटी सी गुमटी में चलाया जा रहा था. बताया जा रहा है कि यूसुफ की सैलून शॉप (गुमटी) अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई थी. ऐसे में नगर पंचायत प्रशासन ने इस अतिक्रमण को हटवा दिया. आरोपी यूसुफ की जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र में सैलून की शॉप थी.

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!