इजराइल-ईरान युद्ध के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, सोना 8 हजार मंहगा तो चांदी……

gold

सांकेतिक तस्वीर / (फोटो क्रेडिट : आईएएनएस)

The Hindi Post

इजराइल-ईरान युद्ध के कारण सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, सोना 8 हजार मंहगा तो चांदी……

 


नई दिल्ली | इजरायल-ईरान युद्ध के चलते सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को बढ़ी तेजी देखी गई. इससे सोना 8 हजार रुपए से अधिक महंगा हो गया. वहीं, चांदी की कीमतों में भी 23 हजार रुपए से अधिक का इजाफा हुआ.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए)के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 8,374 रुपए बढ़कर 1,67,471 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि शुक्रवार को 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 22 कैरेट सोने की कीमत 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,53,403 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

18 कैरेट सोने की कीमत 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,25,603 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. चांदी का दाम 23,148 रुपए बढ़कर 2,89,848 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,66,700 रुपए प्रति किलो था.

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट की कीमत 4.09 प्रतिशत बढ़कर 1,68,740 रुपए हो गई है. चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 4.49 प्रतिशत बढ़कर 2,95,336 रुपए हो गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी बनी हुई है. खबर लिखे जाने तक कॉमेक्स पर सोना 2.78 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,397 डॉलर प्रति औंस और चांदी 1.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 95.09 डॉलर प्रति औंस पर थी.

सोने और चांदी में तेजी की वजह इजरायल-ईरान के साथ पूरे मध्यपूर्व का युद्ध में जाना है. इससे सोने में सुरक्षित खरीदारी को बढ़ावा मिला है.

एलकेपी सिक्योरिटीज के जतिन त्रिवेदी ने कहा कि अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच युद्ध के कारण सोने में तेजी देखी जा रही है. आने वाले समय में वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर ही सोने की चाल निर्धारित करेगी.

उन्होंने आगे कहा कि अगर सोना अपने अहम सोपर्ट 1,64,000 के ऊपर टिका रहता है तो इसमें तेजी बनी रहने की संभावना है. इसके लिए रुकावट का स्तर 1,72,000 रुपए है.

IANS

इजरायल-ईरान युद्ध सोने की कीमत 8 हजार रुपए से अधिक बढ़ी, चांदी करीब 23,000 रुपए महंगी हुई


The Hindi Post
error: Content is protected !!