सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी…., जानिए क्या है नए रेट

Gold ChatGPT Image Feb 20, 2026, 10_54_53 AM (1)

सांकेतिक तस्वीर (AI Photo - ChatGPT)

The Hindi Post

सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी…., जानिए क्या है नए रेट

 

मुंबई | सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार को जबरदस्त तेजी देखने को मिली. इससे सोने की कीमत फिर से 1.59 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के पार और चांदी का दाम 2.66 लाख रुपए प्रति किलो से अधिक हो गया है.

इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत 1,075 रुपए बढ़कर 1,59,097 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है जो कि पहले 1,58,022 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

22 कैरेट सोने की कीमत 985 रुपए बढ़कर 1,45,733 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है जो कि पहले 1,44,748 रुपए प्रति 10 ग्राम थी. 18 कैरेटे सोने का दाम 1,18,517 रुपए प्रति 10 ग्राम से बढ़कर 1,19,323 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है.

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी तेजी देखी गई है. चांदी का दाम 6,033 रुपए बढ़कर 2,66,700 रुपए प्रति किलो हो गया है जो कि पहले 2,60,667 रुपए प्रति किलो था.

हाजिर के साथ वायदा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने के 2 अप्रैल 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 0.45 प्रतिशत बढ़कर 1,60,435 रुपए और चांदी के 5 मई 2026 के कॉन्ट्रैक्ट का दाम 2.45 प्रतिशत बढ़कर 2,74,520 रुपए पर पहुंच गया है.

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है. खबर लिखे जाने तक सोने की कीमत 0.20 प्रतिशत बढ़कर 5,204 डॉलर प्रति औंस और चांदी की कीमत 3.07 प्रतिशत बढ़कर 89.66 डॉलर प्रति औंस पर थी.

जानकारों के मुताबिक, सोने और चांदी की कीमतों में तेजी की वजह ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत का निर्णायक स्तर तक न पहुंचना है जिससे चलते निवेश सुरक्षित समझे जाने वाले सोने और चांदी में खरीदारी कर रहे हैं.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!