सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी नितिन फौजी के साथी ने जेल में किया आत्महत्या का प्रयास, ब्लेड से काटा अपना गला

Jail-close-up-prisoner-hands-jail-1

प्रतीकात्मक फोटो (क्रेडिट: इंग्लिश पोस्ट)

The Hindi Post

राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का आरोपी नितिन फौजी जेल में बंद है. उसके साथी कुलदीप ने जेल में आत्महत्या करने की कोशिश की. उसने ब्लेड से अपना गला काट लिया. ऐसा करके उसने जान देने का प्रयास किया. इससे हड़कंप मच गया.

कुलदीप को पहले नारनौल नागरिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया. यह अस्पताल रोहतक (हरियाणा) में है.

पर इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है कि कुलदीप ने अपनी जान लेने की कोशिश क्यों की. यह जांच का विषय है.

कुलदीप गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी नितिन फौजी का साथी है. वो नारनौल जिला जेल में बंद है.

जब उसने अपने को ब्लेड मार ली तो खून फैल गया. बैरक में खून के निशान देख आनन-फानन जेल कर्मियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया. वहां उसकी हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.

इस बारे में जेल अधीक्षक ने स्थानीय पुलिस को भी सूचित कर दिया.

इस बारे में जेल एसपी संजय कुमार ने बताया कि कुलदीप ने शुक्रवार सुबह आत्महत्या करने का प्रयास किया था. उसको समय रहते इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा दिया गया. साथ ही इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दे दी गई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!