गोवा पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को जारी किया नोटिस, पेश होने को कहा

Arvind Kejriwal IANS (1)

फाइल फोटो | आईएएनएस

The Hindi Post

गोवा पुलिस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को नोटिस जारी किया हैं. पुलिस ने केजरीवाल को 27 अप्रैल सुबह 11 बजे पेश होने को कहा हैं. पुलिस द्वारा ये आरोप लगाया गया है कि आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के पोस्टर लगाकर सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है.

पिछले साल यानि 2022 में हुए गोवा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने प्रचार के दौरान सार्वजनिक संपत्तियों पर पार्टी के पोस्टर, बैनर और स्टीकर लगाए थे. इसी के संबंध में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल को तलब किया गया हैं.

जब केजरीवाल 27 अप्रैल को गोवा पुलिस के सामने पेश होंगे तो उनसे पूछताछ की जाएगी. उनको पेरनेम थाने में हाजिर होना हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!