गो फर्स्ट ने 9 मई तक सभी उड़ानें रद्द की

Go First IANS (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

गो फर्स्ट एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों को 9 मई तक रद्द कर दिया है. पहले कंपनी ने फ्लाइट्स को तीन दिन के लिए कैंसिल किया था.

गो फर्स्ट एयरलाइंस ने गुरुवार को कहा, “हमें यह बताते हुए खेद हो रहा है कि परिचालन संबंधी कारणों से 9 मई 2023 तक निर्धारित गो फर्स्ट की उड़ानें रद्द कर दी गई हैं.”

कंपनी ने अपनी स्टेटमेंट में आगे कहा, “उड़ान रद्द होने के कारण हुई असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं. शीघ्र ही फुल रिफंड देंगे.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!