Go First एयरलाइन्स की सभी फ्लाइट्स 3 और 4 मई को उड़ान नहीं भरेंगी

Go First (1)

Photo: IANS

The Hindi Post

विमान कंपनी गो फर्स्ट (Go First) की घेरलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने 3 और 4 मई को बंद रहेंगी. जानकारी के मुताबिक, कंपनी नकदी संकट से जूझ रही है. उसने तेल कंपनियों का भुगतान नहीं किया है. ऐसे में दो दिन गो फर्स्ट की फ्लाइट्स नहीं उड़ेंगी.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रैट एंड व्हिटनी (पी एंड डब्ल्यू) द्वारा इंजनों की आपूर्ति नहीं करने के कारण वाडिया समूह के स्वामित्व वाली गो फर्स्ट एयरलाइन ने लगभग 28 विमानों को खड़ा कर दिया है. इसके चलते फंड की किल्लत हो गई है.

इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!