मस्जिद में उर्दू पढ़ने गई बच्ची, मौलाना ने किया मासूम से रेप, FIR दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

Rape Aug 20 (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक 11 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. यहां मौलाना ने इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के बाद पीड़ित परिवार में गुस्से का माहौल है और वो आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं.

जिले के कुरारा थाना इलाके के एक गांव की मस्जिद में रहने वाला 28 साल का मौलाना मुन्तजिर बिहार के रौता पूर्णिया का रहने वाला है और गांव की मस्जिद में रह कर नमाज पढ़ने के साथ- साथ बच्चों को उर्दू भी पढ़ाता है.

बुधवार दोपहर गांव की कई छोटी बच्चियां मस्जिद में उर्दू पढ़ाने गई थीं तभी दूसरी बच्चियों को काम में लगा कर मौलाना ने 11 साल की मासूम को अपने कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया.

पीड़ित बच्ची जब घर पहुंची तो उसने परिजनो को पूरी घटना बताई. इसके बाद वो बच्ची को थाने लेकर पहुंचे शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले पर सीओ राजेश कमल ने बताया कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी. पीड़ित बच्ची सदमे में हैं उसकी और परिजनों की काउंसलिंग भी कराई जा रही है.

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!