कर्मचारी गिन रहे थे नोट, बैंक में घुस आए हथियार बंद बदमाश और लूट लिए 18.85 करोड़ रूपए, VIDEO
सांकेतिक तस्वीर
मणिपुर के उखरूल कस्बे में गुरुवार को पंजाब नेशनल बैंक की एक ब्रांच में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया गया. यहां हथियारबंद डकैतों ने डाका डाला और 18.85 करोड़ रुपये लूट ले गए. अभी तक डैकतों की पहचान नहीं हो पाई है. यह जानकारी अधिकारीयों ने दी.
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि 8 से 10 हथियारबंद लोगों ने दोपहर बाद उखरूल शहर के व्यूलैंड-1 में स्थित PNB बैंक की ब्रांच में धावा बोल दिया. उन्होंने कहा कि जब बैंक पर बदमाशों ने धावा बोला उस समय कर्मचारी दिन भर के लेनदेन के बाद पैसे गिन रहे थे.
पुलिस के मुताबिक, हथियारबंद बदमाश पैसे गिनते कर्मचारियों तक पहुंचे और 18.85 करोड़ रुपये लूट लिए. कथित तौर पर अज्ञात नकाबपोश लोगों के पास अत्याधुनिक हथियार थे और उन्होंने सुरक्षाकर्मियों और पीएनबी शाखा के कर्मचारियों को कब्जे में ले लिया था.
🚨 News coming in: Punjab National Bank, Ukhrul distrct #Manipur looted by armed miscreants. Apparently Rs 18.52 crores looted.@AmitShah @PMOIndia @ANI @AbhijitChavda @RajatSethi86 @pushkal_dwivedi @RituRathaur @AskAnshul @OpIndia_com @JaipurDialogues @timesofindia… pic.twitter.com/JFEvJ20Hsc
— Meitei Heritage Society (@meiteiheritage) November 30, 2023
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “सुरक्षाकर्मियों और बैंक कर्मचारियों को बंदूक की नोक पर रस्सियों से बांध कर स्टोर रूम में बंद कर दिया गया था. इसके बाद हथियारबंद लोग नकदी लेकर भाग निकले थे.
घटना की जानकारी होने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे थे. इस मामले में बैंक ने FIR दर्ज कराई है. पुलिस जांच कर रही है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैंक में इतनी बड़ी लूट के बारे में पता चलते ही इलाके में हड़कंप मच गया. इस दुस्साहसिक वारदात के बाद सुरक्षाबलों ने लुटेरों को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान चलाया है. बता दे कि जुलाई के महीने में चुराचांदपुर में एक्सिस बैंक की एक शाखा से सशस्त्र गिरोह ने एक करोड़ रुपये की लूट की थी.
IANS
