भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर राहुल गांधी के पास पहुंच गई लड़की, कर लिया उनको किस

Rahul Gandhi 1 (1)

File Photo

The Hindi Post

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाल रहे है। तमिलनाडु से शुरू होकर यह यात्रा केरल को पार करके अब कर्नाटक पहुंच गई है। जब से यह यात्रा शुरू हुई है तब से इससे संबंधित ढेर सारी खबरें सामने आ रही है।

अब इसी यात्रा में हुआ एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। दरअसल, एक लड़की ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, किस कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह लड़की राहुल गांधी का सुरक्षा घेरा तोड़ कर उनके करीब चली जाती है और फिर उनको किस कर लेती है। यह देख कर सब लोग हैरान रह गए।

वीडियो (प्राप्त जानकरी के अनुसार, यह वीडियो कुछ दिन पहले का हैं) में दिख रहा है कि राहुल गांधी अपने सहयोगी सचिन पायलट और दूसरे नेताओं के साथ यात्रा निकाल रहे है। कमांडोज और कर्नाटक पुलिस के जवान राहुल के इर्दगिर्द सुरक्षा घेरा बना के चल रहे होते है। इसी दौरान वहां एक लड़की आती है और सुरक्षा घेरा तोड़ कर राहुल के बेहद नजदीक चली जाती है। लड़की राहुल गांधी को किस कर लेती है।

यहां देखे वीडियो –

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!