यूपी: ‘भूतिया’ वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही पड़ताल, FIR दर्ज

Varanasi Ghost (1)

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क (इनपुट्स: आईएएनएस)

The Hindi Post

वाराणसी | वाराणसी में एक ‘भूतिया’ वीडियो वायरल हुआ है. यहां के घरों की छत के ऊपर सफेद कपड़े पहने ‘भूत’ के चलने का वीडियो वायरल हो रहा है. इससे स्थानीय निवासियों में खलबली मच गई है. पुलिस ने भेलूपुर थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

भेलूपुर पुलिस स्टेशन के निरीक्षक रमाकांत दुबे ने कहा, “लोगों में डर है. उनकी शिकायत पर हमने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और इलाके में गश्त तेज कर दी है.”

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अफरा-तफरी की शुरुआत कुछ दिन पहले तब हुई जब बड़ी गाबी इलाके में स्थित वीडीए कॉलोनी का एक वीडियो वाट्सएप पर वायरल हुआ. वीडियो में एक परछाई टहलती नजर आ रही थी.

बाद में इस तरह के तीन और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिससे हड़कंप मच गया.

कुछ स्थानीय लोगों ने कहा कि वीडियो असली लग रहा है, जबकि अधिकांश लोगों ने इसे फर्जी करार दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी सुरेश सिंह ने कहा, “ऐसा लगता है कि यह फर्जी वीडियो है लेकिन स्थानीय लोगों में बहुत डर है. सच्चाई का खुलासा होना चाहिए इसलिए हमने पुलिस से संपर्क किया है.”

इस बीच डीसीपी ने लोगों को बताया है कि वाराणसी में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है और उनसे इस तरह के वायरल वीडियो को फॉरवर्ड न करने को कहा है.

विज्ञापन
विज्ञापन

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!