बीएमडब्ल्यू से उतरकर ट्रैफिक सिग्नल पर युवक करने लगा पेशाब, साथ ही की अश्लील हरकत, अब मांग रहा माफी, पुलिस ने…..

Pune Peshab Kand (1)

Photo: X

The Hindi Post

पुणे | पुणे (महाराष्ट्र) में ट्रैफिक सिग्नल पर बीएमडब्ल्यू कार से उतरकर पेशाब करने का एक वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर तूफान ला दिया है. वीडियो में आरोपी युवक के साथ उसका दोस्त भी मौजूद था जो कार में शराब की बोतल लेकर बैठा था. वीडियो में आरोपी को अश्लील हरकत करते हुए भी देखा जा सकता है.

युवक की इस हरकत के बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. इस घटना को लेकर पुणे पुलिस ने अब आरोपी गौरव आहूजा को सतारा जिले के कराड से गिरफ्तार कर लिया है और FIR भी लिख ली है.

मुंबई पुलिस अधिनियम की धारा 110/112, मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184, 185, बीएनएस की धारा 270, 281, 285 और 79 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है. गौरव आहूजा के खिलाफ अश्लील हरकत करने के कारण यह कार्रवाई की गई है.

गौरव ने अपनी गिरफ्तारी से पहले एक वीडियो जारी करके माफी मांगी थी. वीडियो में वह हाथ जोड़कर खड़ा हुआ दिखाई दे रहा है. वह कह कर रहा है, “मैं गौरव आहूजा पुणे में रहता हूं. अपनी गलत हरकत के लिए मैं बहुत शर्मिंदा हूं. मैं देश, महाराष्ट्र और पुणे के लोगों से माफी मांगता हूं. मुझे माफ कीजिए और आगे के लिए मुझे सुधरने का एक मौका दीजिए.”

आहूजा का इतिहास खंगालने पर पुलिस को पता चला कि 2021 में उसने पुणे एयरपोर्ट के पास चोरी की वारदात को अंजाम दिया था. इस वारदात को उसने अपनी जुए की आदतों को पूरा करने के लिए अंजाम दिया था.

आहूजा और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पुलिस जांच के बाद ही आगे कुछ कह पाएगी.

 

आईएएनएस/हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!